सलातो सलाम पड़ना कैसा है 2⃣0⃣
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 सलातो सलाम पड़ना कैसा है 🥀*
*💓 पोस्ट 20*
✏️ *फुक़्हा* फुक़्हा फरमाते हैं कि दीगर कायनात की तरह जन्नत भी हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम के क़ब्ज़े में है तो उसमें से आप जिसको जितना चाहें अता कर सकते हैं
*📚 मिरक़ात,जिल्द 1,सफह 55*
*हदीस* एक मर्तबा हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने सूरज ग्रहण की नमाज़ पढ़ाई,दौराने नमाज़ आपने अपने हाथों में कुछ पकड़ा और फिर छोड़ दिया,बाद नमाज़ जब सहाबा ने दरयाफ्त किया तो आप फरमाते हैं कि मैंने जन्नत के खोशे में से एक खोशा पकड़ा अगर मैं उसे तोड़ लेता तो तुम क़यामत तक उसे खाते रहते
*📚 मुस्लिम,जिल्द 1,सफह 636*
*हदीस* - हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम एक खुश्क तने पर खड़े होकर खुत्बा दिया करते थे जब मस्जिदे नब्वी शरीफ में मेंबर बना तो उसे वहां से हटा दिया गया जिस पर वो ज़ारो क़तार रोने लगा कि उस बेजान दरख़्त की आवाज़ सबने सुनी,हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने उससे कहा कि अगर तू चाहे तो मैं फिर से तुझे तारो ताज़ा कर देता हूं और अगर तू चाहे तो मैं तुझे जन्नत में लगा देता हूं जहां तू जन्नत के पानियों से सैराब होगा और तेरा फल औलिया व अंबिया खाया करेंगे,वो मान गया तो हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने उसे जन्नत में लगा दिया,दूसरी रिवायत में है कि उसे मेंबर के नीचे दफ्न करवा दिया गया
*📚 दारमी,सफह 55*
*अगली पोस्ट जल्द......*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हजरत 🔴*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें