सलातो सलाम पड़ना कैसा है 1⃣4⃣

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 सलातो सलाम पड़ना कैसा है 🥀*



*💓 पोस्ट 14*

✏️ *अब उनको हदीस सुनाने के बाद मैंने उनसे कहा कि अगर हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम के इतना पूछ लेने से कि दरवाज़े पर कौन है तो वो ग़ैबदां नहीं रहे तब तो यही हुक्म आपको खुदा पर लगा देना चाहिए कि वो भी बा रहां फरिश्तों से पूछता है क्या कर रहे थे कहां से आ रहे हो वो क्या मांग रहे थे वगैरह वगैरह कि आपके नज़दीक तो अब खुदा भी ग़ैबदां नहीं रहा मआज़ अल्लाह तो इसका जवाब न तो उनके पास था जो वो मुझे देते और न दुनिया के किसी वहबी के पास है कि इसका जवाब दे सके खैर आपको बताता हूं कि इसके 2 जवाब हैं पहला तो ये कि कुछ बातें फितरी तौर पर कही जाती है जैसे कि कौन क्या कैसे कहां कब वगैरह वगैरह कि अगर चे आप कुछ बातें आप जानते भी हों तब भी उसूलन उसे पूछा ही जाता है,मसलन आपने किसी को बुलाया वो दरवाज़े पर आया दस्तक दी आपको यक़ीनी तौर पर पता है कि वही होगा पर भी पूछते हैं कि कौन घर में आपको पता है कि क्या पक रहा है फिर भी पूछते हैं कि क्या पका है,दोस्त के साथ कहीं जाने को निकले पता है कि कहां जाना है फिर भी पूछते हैं तो पूछना एक फितरी बात है और दूसरा जवाब ये है कि अगर हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम सवाल न करते या जानने के बावजूद भी बअज़ मर्तबा सहाबा से दरयाफ्त न करते तो फिर ये रिवायतें कैसे बनती और कैसे हम तक पहुंचती कि आदमी के दिल में तो बहुत कुछ रहता है मगर दूसरों को पता तब ही चलता है जब वो कुछ बोलता है अब इसी हदीस को ले लीजिए कि अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त सब कुछ जानता है उसे किसी से कुछ भी दरयाफ़्त करने की ज़रूरत नहीं है मगर जानने के बावजूद भी फरिश्तो से पूछा अगर वो न पूछता और ये सवाल जवाब न होता तो ये रिवायत न बनती और हमें महफिले ज़िक्र के बारे में कभी पता न चलता कि उसकी क्या फज़ीलत है अल्हम्दु लिल्लाह ऐतराज़ दफा हो गया अब जानिए कि क्या लाखों सलाम कह देने से क्या लाखों सलाम पहुंचेगा भी या नहीं तो इसका जवाब है कि यक़ीनन लाखों सलाम पहुंचेगा ज़ैल में कुछ हवाले दर्ज करता हूं मुलाहज़ा फरमायें*

*सूरह इखलास* - हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम इरशाद फरमाते हैं कि जिसने 3 मर्तबा सूरह इखलास पढ़ी उसने पूरा क़ुर्आन पढ़ा

*📚 तिर्मिज़ी,जिल्द 2,सफह 327*

*अगली पोस्ट जल्द......*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हजरत 🔴*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सलातो सलाम पड़ना कैसा है 3⃣

सलातो सलाम पड़ना कैसा है2⃣2⃣

Kya Huzoor ﷺ Door Se Salam Sunte Hai Our Jawab Bhi Dete Hai*