सलातो सलाम पड़ना कैसा है 1⃣3⃣

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 सलातो सलाम पड़ना कैसा है 🥀*



*💓 पोस्ट 13*

✏️ *हदीस* हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम इरशाद फरमाते हैं कि अल्लाह के कुछ फरिश्ते हैं जिनके ज़िम्मे सिर्फ यही काम है कि वो पूरी दुनिया की सैर करते रहते हैं और जहां कोई ज़िक्रे खैर मिला वहां उतर कर पूरी महफ़िल को अपने परों के साये में ले लेते हैं और ज़मीन से लेकर आसमान तक वो पूरी जगह को भर देते हैं जब तक कि वो महफिल बर्खास्त न हो जाये,फिर जब वो लोग वहां से उठ जाते हैं तो ये फरिश्ते भी वहां से चल देते हैं और रब की बारगाह में पहुंचते हैं मौला पूछता है कि कहां से आ रहे हो हालांकि वो सब जानता है फिर भी पूछता है,तो फरिश्ते अर्ज़ करते हैं कि एक जगह कुछ लोग तेरा ज़िक्र कर रहे थे और तुझसे कुछ तलब कर रहे थे तो रब पूछता है कि क्या मांग रहे थे तो फरिश्ते कहते हैं कि वो जन्नत मांग रहे थे तो मौला फरमाता है कि क्या उन्होंने जन्नत देखी है तो फरिश्ते कहते हैं कि नहीं तो मौला फरमाता है कि अगर देख लेते तो,तो फरिश्ते कहते हैं कि फिर वो और ज़्यादा उसके तलबग़ार होते फिर मौला पूछता है कि और क्या कह रहे थे तो फरिश्ते कहते हैं कि जहन्नम से पनाह मांग रहे थे तो मौला फरमाता है कि क्या उन्होंने जहन्नम देखी है तो फरिश्ते कहते हैं कि नहीं तो मौला फरमाता है कि अगर देख लेते तो,तो फरिश्ते कहते हैं कि फिर वो और ज़्यादा उससे पनाह मांगते,फिर फरिश्ते कहते हैं कि वो तुझसे माफी मांग रहे थे तो मौला फरमाता है कि मैंने उन सबको बख्श दिया और जो वो चाह रहे थे दिया और जिससे पनाह मांग रहे थे उससे पनाह दी,तो फरिश्ते अर्ज़ करते हैं कि ऐ मौला उसमे एक शख्स बहुत खताकार है वो वहां से गुज़र रहा था तो उनके साथ बैठ गया तो मौला तआला फरमाता है कि मैंने उसको भी बख्श दिया कि नेकों के साथ बैठने वाला महरूम नहीं रहता

*📚 मुस्लिम,जिल्द 3,सफह 488*

*अगली पोस्ट जल्द......*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हजरत 🔴*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सलातो सलाम पड़ना कैसा है 3⃣

सलातो सलाम पड़ना कैसा है2⃣2⃣

Kya Huzoor ﷺ Door Se Salam Sunte Hai Our Jawab Bhi Dete Hai*